अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय | Abhishek Sharma biography in Hindi 

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर है उनका जन्म 4 सितंबर 2000 को अमृतसर पंजाब में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं।

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर से पूरी की और आगे की पढ़ाई और उन्होंने 12वीं तक की डिग्री डीएवी कॉलेज से ही प्राप्त की। अभिषेक को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था और उनके पिता ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया था।

अभिषेक शर्मा बायोडाटा (Abhishek Sharma Biodata)

नाम (Name)अभिषेक शर्मा 
उपनाम (Nick Name)अभि 
जन्मतिथि (DOB)4 सितंबर 2000 
जन्मस्थान (Birth Place)अमृतसर, पंजाब
उम्र (2025 में)25 वर्ष 
धर्म (Religion)हिन्दू 
जाति (Caste)पंजाबी हिंदू ब्राह्मण
गृहनगर (Hometown)अमृतसर, पंजाब
स्कूल (School)दिल्ली पब्लिक स्कूल 
शिक्षा (Education)स्नातक
व्यवसाय (Profession)क्रिकेटर
विवाह स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय 
घरेलू क्रिकेट राज्य (Domestic Cricket state)पंजाब 
जर्सी नंबर (Jersey number)04 
1st IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स
हाइट  (height)5 फिट 4 इंच 
वजन (Weight)60 kg 
पसंदीदा क्रिकेटर (Favorite Player)सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह 
बाल रंग (Hair Color)काला 
आँख कलर (Eye Color)काला 

अभिषेक शर्मा का क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma Cricket Career)

अभिषेक शर्मा ने मात्र 4 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।शुरुआती क्रिकेट कोच उनके पिता ही थे।  उन्होंने 2016 में अंडर-19 भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, और जल्द ही उन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलने का मौका मिला।

Abhishek sharma Childhood photos playing cricket
Abhishek sharma Childhood photos playing cricket

अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने 2015-16 में विजय मर्चेंट अंडर-16 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और 7 मैचों में 1200 रन बनाए। 2016 में, उन्होंने भारत की अंडर-19 एशिया कप टीम की कप्तानी की और टीम को जीत दिलाई। 2018 में, वह भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम में भी थे। उन्होंने क्वार्टर-फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन और 2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी।

क्रिकेट करियर साल दर साल

  • 2018 : दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें मात्र ₹55 लाख में खरीदा। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में RCB के खिलाफ 19 गेंदों में 46 रन ठोक दिए।
  • 2019 : वह सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ₹6.5 करोड़ में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ ₹20 लाख था।
  • 2022 : उन्होंने सनराइजर्स के लिए 426 रन बनाए और उनकी स्ट्राइक रेट 133 रही।
  • 2023 : 485 रन, 2 शतक, 3 अर्धशतक और 180+ स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब को जीत दिलाई।
  • 2024 : आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक बनाया। उस मैच में कुल 63 रन (23 गेंदों पर) बनाकर सनराइजर्स को 277/3 के स्कोर तक पहुँचाने में मदद की, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
  • 2024: उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और अपने दूसरे मैच में ही 46 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
  • 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और ICC टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

अभिषेक शर्मा परिवार (Abhishek Sharma Family)

अभिषेक का परिवार एक मध्यमवर्गीय है। उनके पिता राजकुमार शर्मा बैंक कर्मचारी हैं और उनकी मां मंजू शर्मा एक गृहणी हैं।अभिषेक की दो बहनें हैं कोमल शर्मा और सानिया शर्मा। कोमल शर्मा अमृतसर में डॉक्टर हैं।उनका परिवार हमेशा से उनके क्रिकेट करियर को सपोर्ट करता आया है।

पिता (Father)राज कुमार शर्मा 
माता  (Mother)मंजु शर्मा 
बहन (Sister)कोमल शर्मा, सोनिया शर्मा 
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)तान्या सिंह (आत्महत्या) 20 फरवरी 2024 
Abhishek Sharma with mom dad
Abhishek Sharma with mom and dad

फरवरी 2024 में, अभिषेक का नाम मॉडल तानिया सिंह के साथ जुड़ा था, जिन्होंने सूरत में आत्महत्या कर ली थी। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट्स के अनुसार, तानिया की मौत से पहले अभिषेक से उनकी बातचीत हुई थी, जिसके कारण पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ भी की थी। पर इस मामले में अभिषेक पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुए।

अभिषेक शर्मा नई गर्लफ्रेंड, लैला फैसल

अभिषेक शर्मा का नाम हाल ही में फैशन डिज़ाइनर लैला फैसल के साथ जोड़ा जा रहा है। लैला फैसल एक मशहूर फैशन बेजनेस वुमन हैं और वो ‘लैला रूही फैसल डिज़ाइन्स‘ की संस्थापक भी हैं, जो खासतौर पर कस्टम-मेड कपड़ो के लिए जानी जाती है।

लैला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने डिज़ाइन और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर शेयर करते हुए “Proud” लिखा, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अभिषेक और लैला ने अभी तक अपने रिश्ते की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Abhishek sharma girlfriend tag him on Instagram
Abhishek sharma girlfriend tag him on Instagram

अभिषेक और लैला को कई मौकों पर साथ में देखा गया है, जिससे फैन्स और मीडिया में उनकी नजदीकियों की चर्चा तेज है पर अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने इस रिश्ते पर अपना कोई बयान नहीं दिया है।

अभिषेक शर्मा की कुल संपत्ति (Abhishek Sharma Net Worth)

साल 2025 के मीडिया रिपोर्ट्स में अभिषेक शर्मा की कुल संपत्ति ₹12 से ₹15 करोड़ बताई गई है। वैसे तो यह आंकड़ा समय के साथ बदलता रहता है। वैसे इनके कमाई कुछ इस प्रकार से हैं-

  1. क्रिकेट है जिसमें वो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट दोनों खेलते हैं।
  2. ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन
  3. सोशल मीडिया स्पॉन्सरशिप

अभिषेक शर्मा के सोशल मीडिया (Abhishek Sharma Social Media) 

Instagram Click here  (2.3 M followers)
ThreadsClick here 
Email contact abhishek@creatorsclout.com

अभिषेक शर्मा के बारे में रोचक बातें

  • उनके पहले क्रिकेट कोच उनके पिता राजकुमार शर्मा ही थे।
  • अभिषेक साल 2016 में अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं।
  • उन्होंने आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए डेब्यू किया था।
  • 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹6.5 करोड़ में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ ₹20 लाख था।
  • अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाजी के साथ साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
  • अभिषेक क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना मेंटर बताते हैं 
Abhishek sharma with Md Kaif and Youvraj singh
Abhishek sharma with Md Kaif and Youvraj singh

3 thoughts on “अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय | Abhishek Sharma biography in Hindi ”

  1. Please correct the caste of Abhishek Sharma. Abhishek Sharma belongs to the Brahmin caste and not the Lohar caste, therefore, please write Brahmin in the caste column. Abhishek Sharma belongs to a Punjabi Hindu Brahmin family.

Comments are closed.