अभिमन्यु ईश्वरन का जीवन परिचय (Abhimanyu Easwaran biography in Hindi)

Abhimanyu Easwaran biography – अभिमन्यु ईश्वरन का जन्म 6 सितंबर 1995 को देहरादून के एक तमिल परिवार में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल की टीम से खेलते हैं और इंडिया ए टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन बायोडाटा (Abhimanyu Easwaran Biodata)

Abhimanyu Easwaran With Club cricket
Abhimanyu Easwaran With Club cricket
नाम (Name)अभिमन्यु ईश्वरन
उपनाम (Nick Name)ईश्वरन
जन्मस्थान (Birth Place)देहरादून,उत्तराखंड
उम्र (Age)29 साल (2025 में)
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)बंगाल
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)ओपनिंग बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)अब तक किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है
घरेलू राज्य (Domestic state)बंगाल
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)ज्ञात नहीं

अभिमन्यु ईश्वरन की शिक्षा (Abhimanyu Easwaran Education)

अगर अभिमन्यु ईश्वरन की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून से की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई उमाचंद्र कॉलेज से पूरी की है।

अभिमन्यु ईश्वरन का परिवार (Abhimanyu Easwaran Family)

Abhimanyu Easwaran Family Photo
Abhimanyu Easwaran Family Photo

अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का नाम रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन है और वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनकी मां का नाम सुप्रिया ईश्वरन है। उनके पिता ने देहरादून में एक क्रिकेट अकादमी खोली है, जिसका नाम है अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी

पिता का नाम ( Father Name )रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन
माता का नाम ( Mother Name )सुप्रिया ईश्वरन

अभिमन्यु ईश्वरन का फर्स्ट क्लास कैरियर (Abhimanyu Easwaran First Class Career)

अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत बंगाल की टीम से की थी। वह शुरू से ही एक भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। साल 2018-19 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने बंगाल के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 6 मैचों में 861 रन बनाए थे। इस शानदार फॉर्म की बदौलत अगस्त 2019 में उन्हें दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड टीम में शामिल किया गया।

Abhimanyu Easwaran With Ranji Trophy
Abhimanyu Easwaran With Ranji Trophy

इंडिया रेड की ओर से खेलते हुए अभिमन्यु ने फाइनल मैच में इंडिया ग्रीन के खिलाफ 153 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद 2019-20 में उन्हें देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया ए टीम में भी जगह मिली।

अभिमन्यु ईश्वरन लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें भारत की टेस्ट टीम में भी कई बार बतौर रिजर्व खिलाड़ी शामिल किया जा चुका है। वे आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलने के प्रबल दावेदार माने जाते हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन का फर्स्ट क्लास के आंकड़े

  • 98 मैच, 167 पारियाँ
  • 7,506 रन, औसत 49.38
  • 26 शतक, 29 अर्धशतक
  • सबसे बड़ी पारी, 233 रन

अभिमन्यु ईश्वरन का आईपीएल कैरियर (Abhimanyu Easwaran IPL Career)

अब तक अभिमन्यु ईश्वरन को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। किसी भी आईपीएल टीम ने उन्हें अब तक अपनी टीम में नहीं चुना है और न ही ऑक्शन में उन पर कोई बोली लगी है।

Abhimanyu Easwaran With India red team
Abhimanyu Easwaran With India red team

हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और इंडिया ए टीम के लिए भी अच्छे रन बनाए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले आईपीएल सीज़न में टीमों की नजर उन पर जरूर पड़ेगी और उन्हें भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा

अभिमन्यु ईश्वरन का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Abhimanyu Easwaran International Career)

अगर अभिमन्यु ईश्वरन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्हें पहली बार जनवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन उस सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

इसके बाद अक्टूबर 2024 में उन्हें फिर से टीम इंडिया में शामिल किया गया। इस बार वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे। हालांकि, इस सीरीज में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली और उनका डेब्यू फिर टल गया।

Abhimanyu Easwaran With Indian team
Abhimanyu Easwaran With Indian team

अब एक बार फिर उनके पास मौका बनता दिख रहा है। 20 जून से इंग्लैंड दौरे पर भारत की टेस्ट टीम खेलने जा रही है और ऐसी उम्मीद है कि अभिमन्यु ईश्वरन को इस टीम में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल वह इंडिया ए टीम के कप्तान हैं और इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अभिमन्यु ने अपनी कप्तानी में टीम को मजबूती दी है और खुद भी बल्ले से रन बना रहे हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि वे जल्द ही भारत की सीनियर टेस्ट टीम में डेब्यू कर सकते हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन की कुल संपत्ति (Abhimanyu Easwaran Net Worth)

अभिमन्यु ईश्वरन की अनुमानित संपत्ति 2025 में लगभग 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट खेलना है, साथ ही वे कुछ ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है।

अभिमन्यु ईश्वरन सोशल मीडिया (Abhimanyu Easwaran Social Media)

Instagram@easwaranabhimanyu1
facebook@Abhimanyu Easwaran

FAQ

भारतीय क्रिकेट में अभिमन्यु ईश्वर कौन है?

वह दाएं हाथ के बल्लेबाजी हैं। घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल की टीम से खेलते हैं और इंडिया ए टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन बंगाली है?

उनके पिता तमिल जाति से ताल्लुक रखते हैं और उनकी मां पंजाब भी है अभिमन्यु बंगाली नहीं है

अभिमन्यु की उम्र कितनी है?

29 साल (2025 में)

अभिमन्यु ईश्वरन नेट वर्थ

अभिमन्यु ईश्वरन की अनुमानित संपत्ति 2025 में लगभग 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।

अभिमन्यु ईश्वरन के पिता

अभिमन्यु ईश्वरन के पिता का नाम रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन है और वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं

अभिमन्यु ईश्वरन आईपीएल टीम 2025

अब तक अभिमन्यु ईश्वरन को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। किसी भी आईपीएल टीम ने उन्हें अब तक अपनी टीम में नहीं चुना है

यहे भी पढे :